कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

बिहार मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज मंगलवार 22 जुलाई को तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सत्र के तीसरे दिन यानी की आज राजकीय विधेयकों पर चर्चा, उनके पारित कराने की प्रक्रिया तथा अन्य सरकारी कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही आवश्यक सरकारी कार्यों के निपटारे, सदन के एजेंडे में शामिल विषयों पर विचार-विमर्श और अन्य संसदीय प्रक्रियाओं का भी संचालन किया जाएगा। साथ ही बिहार विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 1:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रागिनी नायक नीट पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को डिटेन किए जाने को लेकर सरकार पर हमला बोल सकती हैं। इसके साथ ही वह बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भी अपनी राय सामने रख सकती हैं।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में आज दोपहर 1बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता नीट पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार की आलोचना कर सकते हैं। इसके साथ ही वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, लगातार हो रहे एनकाउंट और सरकार की कमियों को गिनाते हुए उनपर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भी वो अपनी राय सामने रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक