Bikaner Congress Ticket Dispute: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच बीकानेर में कांग्रेस का टिकट और चुनाव चिन्ह विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को वार्ड 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘टिकट चोर, टिकट चोर’ के नारे लगाए। हंगामे की सूचना पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

डुप्लीकेट सिंबल को लेकर बढ़ा विवाद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टिकट और चुनाव चिन्ह को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिन्ह तय किए गए थे। इसके बाद इनमें बदलाव किए गए।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल गोपाल मेघवाल की ओर से अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को डुप्लीकेट चुनाव चिन्ह जारी करवाए गए। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती गई।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में हंगामा
वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डागा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना के बाद मेघवाल का कुर्ता भी फट गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मेघवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
मदन गोपाल मेघवाल के मुताबिक, दीपक अरोड़ा के बेटे ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। मेघवाल का कहना है कि युवक ने उन्हें अंकल कहकर अपने साथ एक तरफ बुलाया और इसके बाद उनके साथ मारपीट की। मेघवाल के अनुसार, संबंधित युवक वार्ड 50 से कांग्रेस टिकट का दावेदार भी था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले तक वह युवक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में था, लेकिन अगले दिन यह घटना सामने आई।
टिकट चोर के लगे नारे
डुप्लीकेट चुनाव चिन्ह जारी किए जाने के आरोपों के बाद नाराज कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान टिकट चोर, टिकट चोर के नारे लगाए गए। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के पहुंचने के बाद उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली।
चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठन संभालने की चुनौती
बीकानेर में टिकट और चुनाव चिन्ह को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विरोध और कथित मारपीट तक पहुंच गया है। वार्ड 50 के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में सामने आए हंगामे ने पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी को सार्वजनिक कर दिया है। निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस के सामने अब टिकट को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं को साथ रखने और संगठन के भीतर बने विवाद को शांत करने की चुनौती है।
पढ़ें ये खबरें
- MP में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिया से टकराकर नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्त जिंदा जले, 1 गंभीर
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर MP में बवाल! BJP ने खरगे को घेरा, सोनिया-राहुल से पूछा- क्या ऐसी भाषा का समर्थन करते हैं?
- Jharkhand News: झारखंड के 11 अभयारण्यों में खुलेंगे ‘महुआ कैफे’, दलमा से होगी शुरुआत, महिलाएं रोज कमाएंगी हजारों रुपये
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले कमेंट पर मल्लिकार्जुन खरगे की मुसबीत बढ़ी, बवाल के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की
- Delhi News Brief: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, यमुना में सफेद जहरीला झाग छठ से पहले मोटी परत जमी
