उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर से दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आई है, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई, टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भोपाल रोड की यह घटना है जो सीसीटीवी में कैद हो गयी और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
जानकारी के अनुसार, प्रियांश विश्वकर्मा उम्र 26 साल निवासी सागर सोमवार रात करीब 9 बजे लेहदरा नाका की ओर से मोतीनगर चौराहे तरफ आ रहा था। तभी ट्रैक्टर-ट्राली लेहदरा की ओर जा रही थी। राजा ढाबा के सामने ट्रैक्टर-ट्राली रॉन्ग साइड पर आ गई। ट्रैक्टर की लाइट बंद थी। तभी सामने से आ रही प्रियांश की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में युवक गंभीर घायल हुआ।
घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को अस्पताल भेजा गया। इसी बीच चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसी बीच अस्पताल में इलाज के दौरान प्रियांश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

