Bilaspur News Update, बिलासपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के लिए शुक्रवार 25 सितम्बर से 16 मुख्य ट्रेनों के पहियों को थामने का आदेश दे दिया है। इसमें बिलासपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, हावड़ा-मुम्बई दूरंतो सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिसे 13 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द करने का आर्डर जारी किया गया है।

25 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा केबिन ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन कमीशनिंग का कार्य शुरु हो रहा है। इस

कार्य के लिए नॉन इंटरलाकिंग कार्य अलग-अलग चरणों में किया जाना है। इसकी वजह से 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस

  • 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
  • 28 सितम्बर और 12 अक्टूबर को नांदेड़ से रवाना होने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
  • 30 सितम्बर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
  • 29 सितम्बर को एलटीटी से रवाना होने वाली 01001 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस
  • 1 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस
  • 1 व 13 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 2 व 14 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
  • 9 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
  • 10 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 10 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
  • 12 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस
  • 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दूरंतो एक्सप्रेस

14 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दूरंतो एक्सनेस और 1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना की जाने वाली 13288/13287 आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द है।

डायवर्ट रूट से चलेगी छत्तीसगढ़ कल से

इसी तरह उत्तर मध्य रेलवे झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और बीना सेक्शन के बीच स्थित आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य अगले माह से किया जाएगा। 26 सितम्बर से लेकर 14 अक्टूबर तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया भोपाल, मक्सी, नागदा, मथुरा मार्ग होकर अमृतसर तक, 8 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, ओहर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग होकर निजामुद्दीन तक, 7 अक्टूबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, ओहन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग होकर योगनगरी ऋषिकेश तक चलेगी।

19 साल से शहर में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक ऐसे बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है, जो कथित तौर पर करीब 19 साल से शहर में रह रहा था और एनटीपीसी सीपत में प्राइवेट कंपनी के जरिए लिफ्ट मेंटेनेंस का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा जा रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी क्षेत्र से 23 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें रायपुर होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इसी कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ से भाग गया था। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि फरार व्यक्ति सरकंडा क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इसके बाद टीआई संजय शिंदे ने गोपनीय तरीके से उसके आने-जाने और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। 24 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे स्पेशल टास्क फोर्स ने सरकंडा स्थित सूर्या विहार कॉलोनी के एक मकान में दबिश देकर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना नाम अतीक हुसैन, पिता स्व. मोहम्मद हुसैन, उम्र 42 वर्ष बताया। उसने अपना मूल पता ग्राम नाईखोने, थाना अरैहजार, जिला नारायणगंज, ढाका, बांग्लादेश बताया है।

पूछताछ में अतीक ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2005 में बांग्लादेश से भारत आया था। वर्ष 2005 से 2007 तक वह तमिलनाडु में रहा और इसके बाद वर्ष 2007 में बिलासपुर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, वह पिछले करीब 19 वर्षों से बिलासपुर में रहकर एनटीपीसी सीपत में बीईको लिफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से लिफ्ट मेंटेनेंस का काम कर रहा था।

टोल फ्री नंबर जारी

पुलिस ने अवैध रूप से निवास करने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 जारी किया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति की पहचान, निवास या दस्तावेजों को लेकर संदेह होने पर अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दें।

दो SI, पांच ASI सहित 16 पुलिसकर्मियों का तबादला

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो एसआई, पांच एएसआई सहित 16 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें पुलिस लाइन से एसआई अल्फोस टोप्पो का सकरी, गणेश राम महिलांगे का सकरी से रतनपुर, एएसआई उमेश उपाध्याय का पुलिस लाइन से मस्तूरी, राजकुमार वस्त्रकार का सकरी से हिरी, राकेश टाण्डे का पचपेड़ी से बिल्हा, प्रीतम सिंह का कोनी से कोटा, कृष्ण कुमार मरकाम का पुलिस लाइन से पचपेड़ी, अरविंद शर्मा का पुलिस लाइन से कोनी, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय का पुलिस लाइन से चौकी बेलगहना, प्रिया दास केशकर का एयरपोर्ट सुरक्षा से मस्तूरी, जय प्रधान खाण्डे का पुलिस लाइन से बिल्हा, आरक्षक रितेश मिश्रा का पुलिस लाइन से चौकी बेलगहना, अमित पोर्ते का पुलिस लाइन से बिल्हा, विकास कुर्रे का पुलिस लाइन से बिल्हा, रूपांजली सोन्वे का पुलिस लाइन से रक्षा टीम, संतोषी तम्बोली का पुलिस लाइन से सरकण्डा थाना तबादला किया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H