Bilaspur News Update : बिलासपुर. सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक लू के थपेड़े चलते रहे, जिसके चलते पूरा इलाका झुलस चुका है. रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई. सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इस दौरान गर्मी व उमस ने पसीने बहाने के लिए मजबूर कर दिया है. बिलासपुर के लिए सोमवार बेहद गर्म दिन साबित हुआ और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया.
बीटेक छात्र मौत मामले में बड़ा खुलासा
बिलासपुर. सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. एफएसएल रिपोर्ट में युवक की मौत जहरीले रसायन सोडियम सायनाइड सेवन से होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद सोडियम सायनाइड बेचने वाले कारोबारी समेत 2 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है. केमिकल फर्म संचालक और कर्मचारी पर बीएनएस की धारा 105 और 286 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. बता दें कि छात्र की बीते 7 अप्रैल को जहरीला पदार्थ सेवन से मौत हुई थी. सरकंडा पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है. अब खतरनाक केमिकला की लापरवाहीपूर्वक बिक्री पर सवाल उठ रहे हैं.
फेसबुक पर गोली मारने की धमकी
बिलासपुर. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर को एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी है. आरोपी द्वारा फेसबुक मैसेज में अपशब्दों का इस्तमाल और जान से मारने की धमकी दी गई है. आरोपी ने मैसेज में “गोली मार के दिखा” जैसे शब्द लिखकर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. घटना के बाद नितेश सिंह ठाकुर ने मस्तूरी थाना में रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने अपराध दर्ज कर फेसबुक आईडी की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान करने की में जुटी पुलिस. पूरा मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
Bilaspur News Update : हाईकोर्ट में पहली वेकेशन बेंच आज
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है. अवकाश में जरूरी मामलों की सुनवाई वेकेशन बेंच में होगी. कल मंगलवार को पहली बार वेकेशन बेंच में सुनवाई होगी. हाईकोर्ट में समर वेकेशन शुरू हो चुका है. इसके बाद भी आवश्यक मामलों की सुनवाई करने चीफ जस्टिस के निर्देश पर अलग से व्यवस्था की गई है. हर सप्ताह अलग से बेंच निर्धारित किया गया है. इनमें अवकाश के दौरान सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुकदमों की सुनवाई की जाएगी. मंगलवार को जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की डिवीजन बेंच में आवश्यक रिट मामलों, फेमिली मैटर और अपराधिक मामलों की सुनवाई होगी. इसी प्रकार जस्टिस एनके व्यास और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की सिंगल वेकेशन बेंच भी रखी गई है.
बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर चार दिन नहीं चलेगी
बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य स्थित मड़वारानी स्टेशन में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके वजह से बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 21 मई से 24 मई तक नहीं चलेगी. भविष्य में इस सेक्शन की परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी. इस दौरान 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी. 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी.
देवरी अंडरब्रिज पर 5 दिन बंद रहेगा सड़क यातायात
बिलासपुर. बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेलवे अंडरब्रिज में लोगों को बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है. रेलवे प्रशासन द्वारा सारागांव-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी 655.862 से 655.867 में स्थित देवरी रेल अंडरब्रिज को 20 मई (बुधवार) से 24 मई (रविवार) तक पूर्णतः बंद कर रोड मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्णय लिया गया है. इसके फलस्वरूप यह रेल अंडरब्रिज 20 मई (बुधवार) से 24 मई (रविवार) तक सड़क आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेगी. इस अवधि में सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में पास में ही स्थित रेल अंडरब्रिज संख्या 54 (सोननदी ब्रिज) तथा भारत माला अंडरब्रिज का उपयोग किया जा सकता है.

दो ऑटो से 90 किलो गांजा बरामद, 8 महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुर. सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इलेट्रिक ऑटो में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रही 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 किलो गांजा, दो इलेट्रिरक ऑटो सहित कुल 46 लाख 75 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार 17-18 मई की रात 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि, रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से दो इलेट्रिरक ऑटो में कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की ओर जा रही हैं. सूचना पर मोपका चौकी पुलिस ने हमराह स्टाफ, गवाहों एवं एसीसीयू टीम के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर दो ऑटो को रोक लिया. कार्रवाई के दौरान दो इल्ट्रिरक ऑटो क्र. सीजी-10, बीएस-7574 एवं सीजी 10, सीसी- 3813 को रोक कर तलाशी ली गई. तलाशी में 8 प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठों में छिपाकर रखा 86 पैकेट मिला. पैकेट में गांजा रखा हुआ था. पैकेट को खाकी कलर के टेप से लपेट दिया गया था. जब्त गांजा का वजन लगभग 90 किलोग्राम बताया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 716/26 के तहत धारा 20बी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
सभी आरोपी ग्राम मटियारी के निवासी
मामले में पुलिस ने अशोक बाई पति सुदामा शिकारी 45 वर्ष, नंद कुमारी पति लालमन शिकारी 45 वर्ष, लक्ष्मी शिकारी पति बलराम यादव 30 वर्ष, द्रोपती शिकारी पति जागेश्वर 50 वर्ष, ग्यास बाई पति लालू शिकारी 50 वर्ष, गंगा सिंह पति विद्या शिकारी 30 वर्ष, रम्मती शिकारी पति स्व. चंद्र लाल 50 वर्ष, इंद्राणी पति दिलीप शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.
शिवरीनारायण और बंसुला में आज लगेगा शिविर
जांजगीर-चांपा. सुशासन तिहार अंतर्गत मंगलवार 19 मई को नगर पंचायत शिवरीनारायण के सतसंग भवन में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बंसुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे. नगर पंचायत शिवरीनारायण के शिविर में वार्ड 1 से 15 कुल 15 वार्ड शामिल होंगे. इसी प्रकार जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बंसुला में आयोजित होने वाले शिविर में कुल 18 ग्राम पंचायत शामिल होंगे. जिनमें सोनाईडीह, गोंविदा, करनौद, नक्टीडीह, चोरहादेवरी, तालदेवरी, बोरसी, गतवा, सिलादेही, देवरानी, बंसतपुर, देवरहा, बिर्रा, कपिस्दा, बंसुला, सेमरिया, बनडभरा, सोनादह ग्राम पंचायत है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

