Bi.aspur News Update : बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शेयर बाजार में निवेश कर डबल मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से करोड़ो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. डिडवानी भाईयों ने मिलकर व्यापारी को करीब 3 करोड़ रुपए का चूना लगाया. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, विनोबा नगर निवासी विनय कुमार गुप्ता ने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक आरोपी अशोक डिडवानी और रोहित डिडवानी ने व्यापारी को एक बिजनेस प्लान बताकर डबन रिर्टन मिलने का लालच दिया. इसके बाद अलग-अलग किश्तों में लगभग 3 करोड़ रुपए निवेश के रूप में लिए गए. भरोसा जीतने के लिए शुरूआत में मुनाफा भी दिया. लेकिन कुछ दिनों के बाद पैसे देने के लिए आरोपी टालमटोल करने लगे. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश जारी है.
MMGSY सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप
बिलासपुर. ग्राम पंचायत नेवरा (गनियारी) में मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता के आरोप लग रहे हैं. ग्रामीण सड़क का वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं. लगभग 25 लाख की रोड की परतें उखड़ने की बात कही जा रही है. मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गई है.
जानकारी के मुताबिक, गनियारी में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. लेकिन निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही सड़क कई जगहों से टूटने और उखड़ने लगी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की ऊपरी परत हाथ लगाने से ही निकल रही है, जबकि सड़क किनारे बनाया गया सोल्डर निर्माण भी बेहद निम्न स्तर का है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई. उनका कहना है कि एस्टीमेट के अनुसार सड़क की सही तरीके से खुदाई नहीं की गई. इसके अलावा रेत भराई, पॉलीथिन बिछाने, तय अनुपात में सीमेंट और अन्य मटेरियल का उपयोग तथा पानी तराई जैसे जरूरी तकनीकी कार्य भी ठीक ढंग से नहीं किए गए.
वायरल वीडियो में ग्रामीण सड़क की खराब गुणवत्ता को दिखाते हुए निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं. ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
Everest के नकली मीट मसाले का बड़ा जखीरा जब्त
बिलासपुर. व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में मंगलवार को खाद्य विभाग ने जांच करते हुए एवरेस्ट ब्रांड के कथित नकली मीट मसाले का बड़ा जखीरा जब्त किया. कंपनी प्रतिनिधि की प्रारंभिक पुष्टि के – आधार पर करीब 9 बैग मसाला, जिसकी – कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई गई, – सीज किया गया. अधिकारियों ने बताया – कि कंपनी से अंतिम पुष्टि पत्र प्राप्त होने – के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना की जाएगी.
शहर में नामी ब्रांड के मसालों की आड़ – में कथित नकली सामान खपाने के खेल – का खुलासा होने लगा है. मंगलवार को व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज – में खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर
एवरेस्ट ब्रांड के मिट मसाले की खेप की जांच की. कार्रवाई उस समय तेज हुई जब कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद मसाले को देखकर उसे प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया. जांच के दौरान पैकेजिंग, बैच नंबर और उत्पाद की गुणवत्ता का मिलान किया. प्रारंभिक जांच में कई बिंदुओं पर संदेह गहराने के बाद टीम ने करीब 9 बैग मसाला जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान आसपास के व्यापारियों और गोदाम संचालकों में भी हलचल मच गई. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कंपनी से अधिकृत लिखित पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. यदि पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और धोखाधड़ी से जुड़े प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है.
Bilaspur News Update : मैं जिंदा हूं साहब…
बिलासपुर. कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में पचपेड़ी की बुजुर्ग महिला गया बाई कुर्रे ने ऐसा मामला रखा जिसने सभी को हैरान कर दिया. महिला ने बताया कि उनका आधार नंबर पिछले 9 माह से मृत दर्शाते हुए डीएक्टिवेट कर दिया गया है, जबकि वह जीवित हैं. आधार बंद होने से पेंशन, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ रुक गया है. महिला ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से आधार पुनः सक्रिय कराने की गुहार लगाई. मामला डिजिटल व्यवस्था की बड़ी खामी उजागर कर गया.
कलेक्टोरेट में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब पचपेड़ी क्षेत्र से आई एक बुजुर्ग महिला ने प्रशासन के सामने अपनी ऐसी परेशानी रखी, जिसने मौजूद अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया. गया बाई कुर्रे पति शिवप्रसाद कुर्रे नामक महिला ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत मान लिया गया है. यही वजह है कि उनका आधार नंबर 9359 48811248 पिछले करीब नौ महीनों से न्क्रिरय पड़ा है. सबसे हैरानी की बात यह रही कि महिला स्वयं पहुंचकर अधिकारियों के सामने खड़ी थीं और कह रही थीं “मैं जिंदा हूं, फिर भी सिस्टम मुझे मृत बता रहा है.” महिला ने बताया कि आधार न्क्रिरय होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है. वृद्धावस्था पेंशन बंद हो चुकी है, राशन मिलने में परेशानी आ रही है और कई जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम अटक गए हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर पहचान साबित करने तक हर जगह उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवेदन सौंपते हुए आधार को दोबारा सक्रिय कराने की मांग की. महिला का कहना था कि कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें जनदर्शन में आना पड़ा. यह मामला केवल एक महिला की परेशानी भर नहीं, बल्कि डिजिटल सिस्टम की गंभीर खामियों को भी सामने लाता है. सरकारी रिकॉर्ड में एक जीवित व्यक्ति को मृत दिखा दिया जाना प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
ऐसे दफ्तर और अफसर का क्या मतलब
जब एक जीवित बुजुर्ग महिला को सरकारी सिस्टम ने “मृत” घोषित कर दिया और पूरा विभाग हाथ खड़े करता नजर आया. ई-जिला प्रबंधक आफताब खान के मुताबिक शिकायत एक माह पहले यूआईडीएआई को भेजी जा चुकी है, लेकिन हैदराबाद कार्यालय से अब तक कोई जवाब नहीं मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय स्तर पर आधार सुधारने या दोबारा सक्रिय करने का कोई अधिकार ही नहीं है. सवाल उठता है कि जब अधिकारी पीड़ित की मदद ही नहीं कर सकते, तो फिर ऐसे डिजिटल तंत्र वाले दफ्तर और अफसर का आखिर मतलब क्या रह जाता है?
Bilaspur News Update : बाइकर्स पर शिकंजा
बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने बदमाश-असामाजिक तत्व और तीन सवारी वालों पर सख्त कार्रवाई की है. डेढ़ महीने में 513 गिरफ्तार, बढ़ती चाकूबाजी पर रोक लगाने मुहिम चलाई गई. देर रात सड़कों पर दहशत फैलाने वाले चाकूबाजों, हुड़दंग और बदमाशों के खिलाफ सख्ती की गई. तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले असामाजिक तत्वों की डंडे से पीटाई की गई. साथ ही उठक-बैठक भी कराई.
जिला मुख्यालय में सुशासन तिहार शिविर आज
जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय जांजगीर में शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 13 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड क्रमांक 15 स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया है. उक्त शिविर में नगर पालिका सहित 16 प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे.

युवक का किडनैप करने वाले 3 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
रायगढ़. लैलूंगा में युवक का सनसनी खेज तरीके से हुए अपहरण कांड में पुलिस ने आज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को झारखंड़ में धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया है. खास बात यह है कि एसएसपी शशि मोहन के मार्ग निर्देशन में पुलिस ने योजना बद्ध तरीक से टीम बना कर आरोपियों को धर दबोचने की योजना बनाई थी और लैलूंगा पुलिस की टीम ने योजना बद्ध तरीक से झारखंड़ में दबिश दी जहां पुलिस ने आरोपियों को घरोबंदी कर घर दबोचा. पुलिस ने बताया कि 11 मई 2026 को शिवप्रसाद बंजारा पिता स्वर्गीय भगतराम बंजारा उम्र 55 वर्ष निवासी मुड़ागांव रामनाथपुर ने लैलूंगा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका 26 वर्षीय पुत्र रवि नारायण बंजारा को झारखंड से आए तीन युवकों ने दो स्कॉर्पियो वाहनों में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया है. प्रार्थी ने बताया कि उसका पुत्र पूर्व में धान खरीदी-बिक्री के काम में झारखंड निवासी पवन साहू के साथ जुड़ा था. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज की और एसएसपी के निर्देशानुसार टीम गठित की थी. पुलिस ने बताया कि 10 मई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी पवन साहू अपने साथी विष्णु साहू और नरेश उर्फ नरेंद्र साहू के साथ वाहन क्रमांक सीजी 14 एम यू 1197 एवं जेएस 01 डीव्ही 6413 से प्रार्थी के घर पहुंचे. उस समय घर में रवि बंजारा और उसकी माता मौजूद थे. आरोपियों ने घर के भीतर जबरन प्रवेश किया और 12 लाख रुपये बकाया होने की बात कहते हुए रवि बंजारा के साथ मारपीट की तथा उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए. इसकी जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिले क बाद उनके मार्ग निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और बिना समय गंवाए रांची, झारखंड में दबिश दी गई. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत रवि नारायण बंजारा को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद किया तथा आरोपी पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दोनों स्कॉर्पियो वाहनों समेत रायगढ़ लाया गया.
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए तीनों आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया. विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त दोनों स्कॉर्पियो वाहनों को सबूत के तौर पर जप्त किया गया. प्रारंभिक जांच में अपहृत युवक और आरोपियों के बीच व्यापारिक लेन-देन का विवाद सामने आया है. लैलूंगा पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को गंभीर परिणाम तक पहुंचने से पहले रोक लिया गया. मामले में आरोपियों के खिलाफ लैलूंगा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 140(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1-पवन साहू पिता बलीराम 30 साल निवासी बोकोंदा थाना लापुंग जिला रांची, झारखंड.
2- विष्णु साहू पिता बलीराम 22 साल निवासी बोकोंदा थाना लापुंग जिला रांची, झारखंड.
3- नरेंद्र साहू पिता रमेश साहू उम्र 27 साल निवासी डिम्बा थाना लापुंग जिला रांची, झारखंड.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

