Bilaspur News Update : बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 2 मई को शहर आएंगे. वे यहां स्व. बीआर यादव एस्ट्रोटर्फ मैदान बहतराई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. जानकारी के अनुसार सीएम साय दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे. वे हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे. यहां से वे 4 बजे स्व. बीआर यादव एस्ट्रोटर्फ मैदान बहतराई जाएंगे. सीएम साय यहां आयोजित आल इंडिया वुमन हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. यहां से वे शाम 4 बजकर 45 मिनट पर एसईसीएल हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे. यहां से 4 बजकर 55 मिनट पर वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
बिलासपुर. सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सत्या पाटले की श्रीराम केयर हॉप्टिटल नेहरू नगर में पथरी का ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरूवार की रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों और स्टाफ को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया, इससे आरक्षक की जान चली गई. उसे उचित इलाज नहीं मिला. सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस की जांच जारी है.
जानकारी के अनुसार, तिफरा पुलिस कॉलोनी निवासी आरक्षक सत्या पाटले सरकंडा थाने में पदस्थ है. उसकी तबीयत खराब होने पर 28 अप्रैल को श्रीराम केयर हॉस्पिटल नेहरू नगर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि आरक्षक को पथरी है, उसका आपरेशन करना जरूरी है. उसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया. परिजनों ने आरोपी लगाते हुए बताया कि गुरूवार की रात उसे उल्टी होने लगी, तब इसकी सूचना डयूटीरत स्टाफ और डॉक्टरों की दी गई. लेकिन डॉक्टर नहीं आए और न ही स्टाफ आया. उसकी दशा लगातार बिगड़ने लगी, और आरक्षक सत्या पाटले ने दम तोड़ दिया.
मृतक के परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना में दी. वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन से भी शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से ही आरक्षक सत्या पाटले की जान गई. इलाज और मरीज के देखरेख में घोर लापरवाही बरती गई है.
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कल से 20 दिनों तक रद्द रहेगी गोंदिया जाने वाली पैसेंजर
बिलासपुर. ग्रीष्मकालीन अवकाश और शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही मेमू पैसेजरों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है. उसमें सफर करने वाले यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल रही है. उनको खड़े होकर यात्री करनी पड़ रही है. इसके बाद भी रेलवे द्वारा अतिरिक्त मेमू ट्रेन चलाने के स्थान पर पहले से चल रही 8 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इसमें गेवरारोड, रायपुर, इतवारी आदि पैसेंजर ट्रेनें शामिल है. जो 3, 4 एवं 6 मई को अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगी. जिसके कारण छोटे रेलवे स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही उनको यात्रा के लिए दूसरे विकल्प पर विचार करना होगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके फलस्वरूप 8 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. वहीं दो ट्रेन बीच रास्ते में समाप्त होगी. रेलवे द्वारा 3 एवं 6 मई को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी. इसी तरह 3 मई को 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर और 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर कैंसिंल रहेगी. वहीं 4 मई को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर और 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
झारसुगुडा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में होगी समाप्त
वहीं रेलवे द्वारा रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिग कार्य के कारण झारसुगुडा-गोंदिया मेमू को बीच में समाप्त करने का निर्णय लिया है. 3 एवं 6 मई को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी. इसी तरह उक्त दोनों तिथि को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच कैंसिंल रहेगी.
टाटानगर-इतवारी टाटानगर- कल से 22 मई तक रहेगी रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे आधुनिक बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा. यह कार्य 3 मई से 22 मई तक कुल 20 दिनों में किया जाएगा. इसके कारण रेलवे ने 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को तीन से बाइस मई और 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस को पांच से चौबीस मई तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 2 मई से 22 मई तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी. प्रारंभ किया जाएगा एवं के मध्य रद्द रहेगी. 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को 3 मई से 23 मई तक दुर्ग से प्रारंभ होगी. उक्त अवधि में बनौरी एक्सप्रेस दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग के मध्य कैंसिंल रहेगी.
दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा
जांजगीर-चांपा. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय द्वारा भादवि की धारा 376 (2) (ढ) के अपराध के लिए 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है. यह फैसला कु. सुनीता साहू विशेष न्यायाधीश (एसटी, एससी), जांजगीर ने पारित किया. विशेष लोक अभियोजक धीरज शुक्ला ने बताया कि घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है पीड़िता वर्ष 2021 में क्लाथ स्टोर्स में सेल्समेन का काम करती थी, उसी दौरान राज वर्मा से उसकी मुलाकात हुई थी. उक्त युवक महाविद्यालय में बीएससी सेकण्ड इयर में पढ़ता था, जिससे उसकी दोस्ती हुई. दोनों एक दूसरे को प्रेम करने लगे. वह युवती को शादी करने की बात कह कर अपने मकान में ले जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है. पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए बोलने पर अब तेरे साथ शादी नहीं करूंगा कहकर गाली गलौज कर मारपीट किया और पुलिस के पास जाएगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया. पीड़िता के द्वारा घटना का लिखित शिकायत थाना पामगढ में 21 जनवरी 2023 को किये जाने पर उसकी लिखित शिकायत पर से अभियुक्त के विरूद्ध नामजद अपराध धारा 376, 294, 506, 323 भादवि एवं 3 (25) एसटी, एससी एक्ट का प्रथम सूचना पत्र लेखबद्ध किया गया. आरोपी राज वर्मा पिता गनपत वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को भादवि की धारा 376 (2) (ढ) के अपराध के लिए 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है. वहीं अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं करने पर 1 माह का सश्रम कारावास पृथक से भुगताए जाने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया है. उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से धीरज शुक्ला विशेष लोक अभियोजक (एट्रोसिटी एक्ट), जांजगीर ने पैरवी की.
करंट की चपेट में आकर बंदर की मौत
कोरबा. 11 केवी तार की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई. घटना के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. गौ सेवकों और बजरंग दल ने विधि-विधान से मृत बंदर का अंतिम संस्कार किया. लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बंदर क्षेत्र में विचरण कर रहा था. शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में प्रभात डेरी के पास शुक्रवार दोपहर यह हादसा हुआ. 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

