Bilaspur News Update : कोरबा. लेमरू थाना क्षेत्र में पीड़िता के साथ सामूहिक अनाचार के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो आरोपियों को 20 साल कैद की सजा सुनाई है. शराब के नशे में धुत आरोपियों ने घर में अकेली पीड़िता के साथ घटना को अंजाम दिया था. घटना विगत वर्ष जुलाई माह में सामने आई थी. घटना दिनांक को पीड़िता खाना खाकर अपने घर में सो रही थी. तभी आरोपी गण हश्रुहन मंझवार व अजय सारथी शराब के नशे में पीड़िता के घर आए और दरवाजा खटखटाया. पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने दरवाजा ही तोड़ दिया. अंदर जाकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी बारी अनाचार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं गई. सुबह होने पर सरपंच व कोटवार तथा देवर देवरानी को घटना के संबंध में बताया. उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. जिसमें उन्होंने अपराध कबूल किया. मामले में पुलिस ने जब्तशुदा वस्तुओं को राज्य न्यायालयीन विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर डीएनए परीक्षण के लिए भेजा था.

6 लोगों के खिलाफ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर. ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार बीट भ्रमण और जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई. ग्राम भैसबोड़ में अवैध शराब बिक्री और जुआ खेलने की शिकायत मिली थी, जबकि ग्राम भटगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई. टीआई तोपसिंह नवरंग ने टीम गठित कर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पतासाजी कराई. इसके बाद ग्राम भैसबोड़ के चार लोगों और ग्राम भटगांव के दो लोगों के खिलाफ धारा 170 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई. कार्रवाई के तहत भटगांव निवासी शक्ति साहू (24) और प्रदीप मानिकपुरी (24) के खिलाफ भैसबोड़ निवासी रामकुमार आनंद (20), महेश कोसले (34), जमुना बाई मनहर (35) और राजेश बंजारे (37) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, देवेन कुमार, शेखर तथा आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा. पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब, जुआ सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी. बीट भ्रमण और जनसंपर्क के माध्यम से पुलिस ग्रामीणों से ऐसी गतिविधियों की जानकारी लेकर कार्रवाई कर रही है.

मेंटनेंस के लिए बिजली होगी आज से बंद

बिलासपुर. नवरात्र और दिवाली की तैयारी को लेकर बिजली विभाग ने लाइनों और उपकरणों के मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत शहर के अलग-अलग जोन में 2 से 6 अक्टूबर तक बिजली सप्लाई बंद रखकर मेंटेनेंस किया जाएगा. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी. शेड्यूल मेंटनेंस के तहत 2 अक्टूब को तोरवा जोन, महावीर सिटी, शिवम सिटी पुराना बस्ती, मोपका चौक, पंचायत भवन, ग्लोरियस सिटी, श्यामा विहार, चिल्हाटी मोड़, पैराडाइज सिटी, रॉयल टाउन, मां शारदा विहार, बालाजी ग्रीन होम, होटल टेम्पटेशन, अनंता होम्स, विवेकानंद नगर, गुलाब नगर, शिवम आर्चिड, अमोला विला और स्वर्ण रेसिडेंसी और 3 अक्टूबर को कल्याण बाग फेस-1, राजकिशोर नगर, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, शीला पार्क, केसर आवास, प्राइमरी स्कूल, अंबे रेसिडेंसी, अंबे होम्स, दिव्या माउंट, एफसीआई गोदाम, माखन लाल चतुर्वेदी नगर, शक्ति चौक, सुभाष कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, बिलासा डेयरी, कुटीपारा और रामकृष्ण नगर फेस-3. इसके अलावा नेहरु नगर जोन में 3 अक्टूबर को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र नगर सहित अन्य जगहों पर मेंटनेंस चलेगा. वहीं 4 अक्टूबर से इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-बी, परसदा आवास तथा पत्रिका फीडर और ओवर ब्रिज इंडस्ट्रयल फीडर से जुड़े सभी क्षेत्र, 5 अक्टूबर को मधुबन रोड, गांधी चौक, पुराना हाईकोर्ट, लक्ष्मी टॉकीज, दयालबंद, कतियापारा, भूतवारी ट्रांसफार्मर, नारियल कोठी, मधुबन और जंगल चौक, 6 अक्टूबर को साइंस कॉलेज, सूर्य विहार, बालाजी पुरम, राधिका विहार फेस-1, 2 और 3, बसंत विहार चौक तथा सीपत रोड में बिजली बंद रहेगी.

एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मियों का तबादला

बिलासपुर. एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एएसआई राजेशधर दीवान का कोनी से सकरी, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय का पुलिस लाइन से सकरी, शंकरदास महंत का पुलिस लाइन से सिटी कोतवाली, प्रियादास का मस्तूरी थाना संसोधित कर यथावत एयरपोर्ट सुरक्षा में तबादला किया गया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H