कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर में चक्कीवाले ने ग्राहक के गेहूं को दलिया की बजाए बारीक आटा पीस दिया। ग्राहक ने विरोध किया तो चक्की मालिक और परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी जिसमें उसका एक दांत टूट गया। ग्राहक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
महू में अंबेडकर की जयंती पर बवाल: अनुयायियों को धक्का बदसलूकी, पुलिस के रवैये पर उठे सवाल
गेंहू को दलिए के रूप में पीसने कहा था
दरअसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र रहने वाला विनोद बाथम ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि हीरानगर स्थित एक आटा चक्की हैं जिसे राकेश भदोरिया चलते हैं। विनोद ने उनकी चक्की पर अपना गेंहू डाला था और उन्हें गेंहू को दलिए के रूप में पीसने को कहा था जब वह शाम को चक्की पर दलिया लेने पहुंचा तो उसके गेंहू को दलिए की बजाए राकेश ने आटा पीस दिया दिया। जिस पर विनोद ने आपत्ति जताई तो चक्की मालिक राकेश भदौरिया और उसका विवाद हो गया।
जेल में बंदी की मौतः परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, हत्या के आरोप में 10 महीने से बंद था मृतक
जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया
चक्की मालिक राकेश भदौरिया और अभय भदौरिया ने विनोद बाथम की जमकर लात घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट में विनोद का एक दांत टूट गया। इतना ही नही मारपीट के आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसकी शिकायत फरियादी विनोद बाथम ने पुलिस से की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चक्की मालिक और उसके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

