संजय पाटीदार, भोपाल। प्रदेश में 2028 के चुनावी संग्राम को लेकर अब सियासत की बिसात बिछाई जाने लगी है। लिहाजा अब सरकार ने विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले 2027 को युवा वर्ष घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों मध्यप्रदेश में अभी से शुरू हो गई है। भाजपा 2027 को युवा वर्ष तो कांग्रेस साइक्लोथॉन साइकिल रैली से युवाओं को जोड़ने का काम रही है।
इस पूरे मामले पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में दो दशक से ज्यादा भाजपा की सरकार है किसान और युवाओं का भला नहीं हुआ है। युवा 2028 के चुनाव में बीजेपी को जवाब देने वाला है। युवा भाजपा के साथ खड़ा नहीं है। पेपर लीक में हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गए।
वहीं बीजेपी ने कांग्रेस साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा को चुनावी नौटंकी करार दिया है। प्रवक्ता सचिन बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का साइक्लोथन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को साधने का काम कर रही है जो कि पूरी तरह फ्लाप हो चुकी है। 2028 का चुनाव तो कांग्रेस आज ही हार रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने का काम एमपी सरकार कर रही है। कांग्रेस ड्रगिस्ट और रेपिस्ट साथ में खड़ी रहती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

