ODISHA DESK, भुवनेश्वर: ओडिशा से आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी (BJP) उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। देबाशीष ने निर्धारित कार्यालय में नामांकन पत्रों के तीन सेट जमा किए।

नामांकन दाखिल करने के दौरान उपस्थित प्रमुख नेताओं में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, मंत्री सुरेश पुजारी, डॉ. मुकेश महालिंग, कृष्ण चंद्र पात्र और विधायक आकाश दासनायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले, देबाशीष सामंतराय ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, “देबाशीष सामंतराय के पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी की ताकत काफी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य नेता भी पार्टी में शामिल होंगे।”

बीजेपी का टिकट मिलने के बाद देबाशीष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बीजेपी ने मुझ पर भरोसा जताया है। राज्य के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, मैं वह सब करूंगा।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m