शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रदेश दफ्तर में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रशिक्षण वर्ग की कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि एमपी में 1 से 30 मई तक प्रशिक्षण वर्ग होंगे। 11 विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति बनने वाली है।
बीजेपी का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू हो गया है। इसे लेकर मंगलवार को भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के जोन प्रभारी केसी पटेल शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: UCC को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तेज किए प्रयास: उच्च स्तरीय समिति का किया गठन, जानें क्या करेगी कमेटी ?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक खत्म होने के बाद कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के लिये कार्ययोजना पर चर्चा की गई है। पार्टी की अपनी कार्यपद्धति है, लगातार यह कार्यक्रम चलते हैं। हर साल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 मई से 30 मई तक प्रशिक्षण वर्ग होंगे। 11 विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा।
हेमंत खंडेलवाल ने यह भी बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बनने वाली है। कार्यसमिति की घोषणा के बाद पहली कार्यसमिति की बैठक ओरछा में मई महीने में भगवान राम के दरबार में होगी। वहीं निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार सबकी सर्वानुमति एक नाम पर नहीं बन पाती है। विरोध सतयुग में भी था। कई बार समय लगता है, धीरे-धीरे नियुक्ति करते जा रहे है। सरकार और संगठन की नियुक्ति में काबिल जनप्रतिनिधियों को ही नियुक्त किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

