BJP Attack On Congress Over Election Commissioners Controversy: चुनाव आयोग पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग पर लग रहे आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार का बचाव किया है। चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरी BJP ने कहा कि जनादेश खो चुका विपक्ष ड्रामेबाजी कर रहा है। कांग्रेस ने ही हमेशा संवैधानिक संस्था पर हमला किया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से देश की जनता लगातार विपक्ष को नकार रही है। जब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता का दिल जीतने में नाकाम रहे, तो उन्होंने देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित हमले करना शुरू कर दिए।
BJP नेता संबित पात्रा ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच 14 बार असहमति लोकतंत्र में चर्चा और आंतरिक चेक-बैलेंस की निशानी है। इसे तानाशाही कहना गलत है। चुनाव हारने के बाद हर बार संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाकर विपक्ष देश के मतदाताओं के जनादेश का अपमान कर रहा है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जबसे मोदीजी की सरकार बनी है एक के बाद एक विरोधी पार्टियां धराशायी होती जा रही हैं। इसके बाद से विपक्षी पार्टियां संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही हैं।आज भी कई पार्टियों ने चुनाव आयोग पर हमला किया है।आयोग ने नोट जारी किया है। मैं ये पीसी चुनाव आयोग की ओर से नहीं बल्कि पार्टी कर रही है।अगर तीनों कमिश्नर के बीच संवाद नहीं होता है तो विपक्षी कहते हैं कि डिक्टेटर है।
बंगाल में जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे, वहां TMC जीती
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दल हमारे ऊपर वोट चोरी के आरोप लगाते हैं। बंगाल में जिन 20 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे, उनमें 13 सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी ने जीत हासिल की। जबकि बीजेपी ने केवल 6 सीटें जीतीं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



