इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद सौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में देर रात चली एक गोली ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना में बीजेपी नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी का माहौल है।

ये भी पढ़ें: मासूम का गायब होना इत्तेफाक या मानव तस्करी का जाल? शिवपुरी में दबोचे गए आरोपी, 200 CCTV फुटेज और ऐसे बचाई गई बच्चे की जान

रात के अंधेरे में आखिर क्या हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात पुराने शोभापुर में संगाता रजक के घर के बाहर कुछ विवाद चल रहा था। बाहर हो रहे हंगामे और शोर-शराबे को देखकर भाजपा नेत्री संगीता रजक अपने बचाव के लिए घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लेकर निकली थी।

संगीता अपनी गैलरी मे पहुंची ही थीं कि अचानक वहां गोली चलने की आवाज गूंजी। इसके तुरंत बाद संगीता रजक गैलरी में ही खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टर की कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसा, हत्या या आत्महत्या?

इस हाई-प्रोफाइल मामले की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के सामने इस समय बड़ा सवाल यह है कि गोली आखिर चली कैसे?

ये भी पढ़ें: जिस जेल में बंद हैं खुद के सजा सुनाए 29 कैदी, वहां कैसे कटेगी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे की रातें? समझिए इनसाइड स्टोरी

कुछ दिन पहले हुआ था बम से हमला

इस मामले में सबसे बड़ा और डराने वाला ट्विस्ट यह है कि यह कोई पहला हमला नहीं था। कुछ दिन पहले ही अज्ञात बदमाशों ने संगीता रजक के घर को निशाना बनाते हुए बम से हमला किया था। उस घटना के बाद से ही परिवार दहशत में था और अब इस गोलीकांड ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रांझी थाना पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m