पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चंदन भल्ला के रूप में हुई है, जो बोलपुर के वार्ड नंबर 11 के बूथ नंबर 201 के BJP अध्यक्ष थे. इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और राजनीतिक गहमागहमी फैल गई है. मृतक के परिजनों के अनुसार, रविवार शाम चंदन भल्ला के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) बूथ अध्यक्ष की अज्ञात हमलावरों ने पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि चंदन भल्ला की उम्र 46 साल थी.
पश्चिम बंगाल के बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन बल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार ने राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है. परिवार के अनुसार, उन्हें फोन कर बुलाया गया था. जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए थे.
आरोप है कि वार्ड नंबर 12 के त्रिशूलापट्टी इलाके में बदमाशों ने उसे रविवार शाम करीब 7:30 बजे रोक लिया. कथित तौर पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में ड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए चंदन को तुरंत बोलपुर सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बीरभूम एसपी विदित राज भुंडेश ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम जांच के बाद ही सामने आएगा.
बीजेपी के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामापद मंडल ने कहा कि चंदन भल्ला पार्टी के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. हालांकि, कथित गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


