रवि रायकवार, दतिया। राजघाट के शासकीय आवास में सालों से जमे अपात्र लोगों से आवास खाली कराने के लिए आज जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लियाl अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ राजघाट कॉलोनी पहुंचे और कब्जा कर आवास में बैठे लोगों को दो घंटे में आवास खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। प्रशासन के इस अल्टीमेटम के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

कब्जाधारियों ने आनन-फानन में आवास खाली कर दिए। हालांकि कुछ लोगों ने आनाकानी कर प्रशासन से आवास खाली करने के लिए कुछ और समय की मांग की l भाजपा जनपद सदस्य क्रांति राय ने कहा कि हमारी मां बूढ़ी है। हमें खाली करने के लिए कुछ समय दो। इस दौरान SDM सोनाली राजपूत से उनकी जमकर बहस भी हुई लेकिन उन्होंने आवास खाली नहीं किया। इस पर SDM ने जनपद सदस्य का सामान ट्रैक्टर में भरवाकर भिजवा दिया l 

प्रशासन ने एक दर्जन से ज्यादा अपात्र लोगों के शासकीय आवास खाली करवाए। उन्होंने पहले किसी कर्मचारी के नाम पर आवास आवंटित करवा लिया था लेकिन कब्जा लेने के बाद अधिकांश लोग आवास का किराया भी जमा नहीं कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि कब्जा करने वाले अधिकांश लोग भाजपा के नेता हैं l पहले कई बार जिला प्रशासन कई बार इन लोगों आवास खाली करने के लिए नोटिस दे चुका है l आठ दिन पहले आखिरी  बार सात दिन में खाली करने का नोटिस दिया था और आज आवास खाली करवाने की कार्रवाई की l

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m