कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कद्दावर भाजपा विधायक अजय विश्नोई की सड़क की खराब हालत पर नाराजगी सामने आई है। उन्होंने सड़कों की खराब हालत को लेकर सवाल उठाए हैं। सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप लगाया। ठेकेदारों पर बेहद कम दरों पर सड़क निर्माण का ठेका लेने की बात कही।
अजय विश्नोई ने कहा कि ठेकेदार जब काम पूरा करने निकलते हैं तो रिश्वत की रकम कम ही नहीं होती। इन हालातों में सड़कों की क्वालिटी पर विपरीत प्रभाव पड़ने का हवाला दिया। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों को लेकर नाराजगी जताई।
अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर सड़कों की हालत सुधारने की मांग उठाई है। कई सड़कों का जिक्र करते हुए निर्माण में लेटलतीफी और गुणवत्ता पर अजय विश्नोई ने सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में अजय विश्नोई ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को लेकर भी व्यंग्यात्मक बयान दिया था।
एक बार फिर PWD मंत्री राकेश सिंह को लेकर पूर्व मंत्री और पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि PWD मंत्री ने जिन सड़कों की आधारशिला रखी वे भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

