शिखिल ब्यौहार, भोपाल। थार कांड में बेटे के अपमान, आलाकमान के सामने पेशी और आईपीएस से विवाद की वजह से विपक्ष के निशाने पर आने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने इस बार नशे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुद को नशे में पीएचडी बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने भरे मंच से लोधी समाज से एक मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली।
दरअसल, बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य यात्रा 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं नशे में PHD हूं। मैं नशा का ज्ञानी हूं, ज्ञाता हूं। मैं पहले बहुत पीता था, बहुत नशे करता था। एक बहन ने मुझे पीते देखा तो मुझे बहुत डांटा। फिर मैंने माफी मांगी और कहा कि आज के बाद दारू नहीं पियूंगा। अब मैं पैर पड़कर आपसे बोलता हूं कि आप लोग नशे से बाहर निकल आएं।
लोधी समाज से चाहिए मुख्यमंत्री
प्रीतम लोधी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से लोधी समाज से अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली। उन्होंने कहा, जब हम जवान हुआ करते थे तो हमारे दो-दो मुख्यमंत्री हुआ करते थे। आज जीरो लगा हुआ है जीरो। पूरी जनता आस लगा रही है, देख रही है। अब देश में एक मुख्यमंत्री जरूर चाहिए, एक संविधान, एक निशान, एक हिंदुस्तान है तो क्या लोधी समाज का एक मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए ?
उमा भारती और कल्याण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग
इस दौरान प्रीतम लोधी ने उमा भारती और कल्याण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जब हेमा के धर्मेंद्र को मिला, तो उमा भारती और कल्याण सिंह को भारत रत्न क्यों नहीं? उमा भारती ने संघर्ष के चलते कुर्सी त्यागी थी। कल्याण सिंह ने भी यही किया था। आप सभी से गुजारिश है, इन दोनों को भारत रत्न दिला दो। जब हेमा मालनी के धर्मेंद्र को भारत रत्न मिल सकता है तो क्या हमारे इन नायकों को भारत रत्न नहीं मिल सकता? जब आप एक रहोगे तो नेक रहोगे और सेफ रहोगे?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

