प्रयागराज. ममफोर्ड गंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह (BJP MLA Siddharth Nath Singh) ने राहुल गांधी के दादा और रायबरेली (Rae Bareli) से सांसद रहे फिरोज गांधी (Feroze Gandhi) की कब्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी उपेक्षा को लेकर कांग्रेस को घेरा है.

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे है. मेरा उनसे पूछना है कि तुम अपने दादा जी को क्यों नहीं पूजते हो. क्या यह आपकी संस्कृति है? भारतीय संस्कृति कहती है कि हम अपने बड़ों को पूजते हैं, कितने भी मतभेद हो जाए. अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो किस अधिकार से युवा पीढ़ी और जेन जी (Gen G) को समझाओगे की वह भविष्य में क्या करें. उनको फिर यही सिखाओगे. यह ईसाई संस्कृति हो सकती है, भारतीय संस्कृति नहीं.

इसे भी पढ़ें : भागवत के आरक्षण बयान का डॉ. लालजी निर्मल ने किया स्वागत, बोले- अखिलेश ने किया आरक्षण का राजनीतिकण

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह भी कहा कि हमें पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सीएम योगी के सबका सहयोग के संकल्प को लेकर चलना है. इसीलिए मैं यहां आया. मैने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यहां प्रतिदिन साफ-सफाई हो, प्रकाश की व्यवस्था की जाए और नियमित तौर पर एक केयर टेकर भी यहां रहे. उनके साथ भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल भी थे.