अजयारविंद नामदेव, शहडोल। राजनीति में कई रिश्ते सार्वजनिक होते हैं, लेकिन निजी जिंदगी के फैसले अक्सर खामोशी में लिए जाते हैं। राजनीति में सक्रिय शहडोल की भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति नरेंद्र मरावी का करीब 9 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों वर्ष 2021 से ही अलग-अलग रह रहे थे,लंबे समय से अलग रहने के बाद अब दोनों ने कानूनी रूप से भी अपने रिश्ते को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

READ MORE: इंदौर में गणेश जुलूस के दौरान खूनी वारदात! DJ पर नाचने को लेकर चाकूबाजी, एक नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर

हिमाद्री सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद हैं और आदिवासी राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण पहचान है। वहीं नरेंद्र मरावी भी क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। दोनों का विवाह वर्ष 2017 के आसपास हुआ था, शादी के बाद कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में उनके बीच दूरियां बढ़ती गईं…

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2021 से दोनों अलग रह रहे थे, हालांकि इस दौरान सार्वजनिक जीवन में दोनों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की। अब आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सार्वजनिक चर्चा में आया है।

READ MORE: थाने की नाक के नीचे चल रही थी जुए की फड़! क्राइम ब्रांच की रेड पड़ी तो बेनकाब हुई पुलिस; DCP ने TI समेत 3 को किया सस्पेंड

हिमाद्री सिंह कभी इलाके के कद्दावर आदिवासी नेता कांग्रेस के दलवीर सिंह की सुपुत्री हैं. दलवीर सिंह राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे,हिमाद्री की माता पिता दोनों का देहांत हो चुका है. पूर्व में 2016 में कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ चुकी हिमाद्री 2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई और 2024 दोनों के लोकसभा चुनावों में विजयी हुईं…

राजनीतिक परिवार से जुड़े इस वैवाहिक रिश्ते के टूटने की खबर सामने आने के बाद शहडोल सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में इसकी चर्चा है। हालांकि तलाक के पीछे की व्यक्तिगत वजहों को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से निजी कारणों को लेकर विस्तृत सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है।निजी रिश्ते के इस फैसले को दोनों की आपसी सहमति का निर्णय बताया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m