राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मध्य प्रदेश आएंगे। इस दौरे के दौरान वे मध्य प्रदेश की धरती से बीजेपी के देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। वे दो दिन एमपी में रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला मध्य प्रदेश दौरा है।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे 17 और 18 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसे लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
17 सितंबर
- 1:45 PM – देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर पहुंचेंगे।
- 2:00 PM – इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 2:55 PM – गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।
- 5:05 PM – उज्जैन पहुंचेंगे।
- 6:45 PM – रामघाट पर शिप्रा आरती में शामिल होंगे और ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करेंगे।
- 8:00 PM – रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे।
18 सितंबर
- 4:05 AM – श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे।
- 9:30 AM – उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
- 10:00 AM – इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए रवाना होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



