अमृतसर। पंजाब में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिन के दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। उनका यह दौरा आज से शुरू होगा। उनके इस दौरे को सिर्फ एक रूटीन दौरा नहीं है बल्कि भाजपा की पंजाब रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसे लेकर पंजाब भाजपा ने विशेष तैयारी की गई है। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। आपको बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब की सियासत में सरगर्मियां तेज हैं।
भाजपा के नितिन नवीन तीन दिन के दौरे के दौरान पंजाब में अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। वह 20 जून यानि आज दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेंगे और श्री दरबार साहिब, ऐतिहासिक जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और रामतीर्थ नतमस्तक होंगे। इसके बाद वह शाम को अमृतसर के उद्योगपतियों और व्यापारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह जालंधर आएंगे और शाम को जालंधर में एक विशाल रोड शो में शामिल होंगे।

कल योग दिवस पर यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह लुधियाना जाएंगे और यहां दुगरी रोड पर नए जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 22 जून को वह लुधियाना में राज्य BJP कोर कमेटी, राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों विधायकों, पूर्व विधायकों और युवा प्रतिनिधियों आदि के के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में शामिल होने के बाद वह चंडीगढ़ में पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के घर पर डिनर में शामिल होंगे।
- ‘तेजस्वी के कलेजा पर लोट रहा सांप’, उपेंद्र कुशवाहा ने बताई वजह, बोले- बौखलाहट में…
- बिहार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर राहुल गांधी भड़के, कांड को पित्तृसत्ता और अंधभक्त से जोड़ा
- ‘जेन जी’ वाले चुनाव में ABVP की जीत पर अभिजीत दीपके ने बताई जीत की वजह, तीन बार लिया एक ही नाम
- गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य होः गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं, महाराष्ट्र के बाद MP में भी उठी मांग, हिंदू संगठनों का बड़ा फैसला
- रूस में पुतिन का जलवा बरकरार, युनाइटेड रशिया पार्टी को मिला बंपर बहुमत ; रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं



