BJP Released New Song On Mallikarjun Kharge Statement Modi Ka Baap Bhi Jaayega: पटना में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। पिछले दिनों पूरे देश में प्रदर्शन के बाद अब पैदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा के बीच मल्लिकार्जुन खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान के जवाब में बीजेपी ने न्यू सॉन्ग जारी किया। इस गाने के बोल- मोदी कहीं नहीं जाएगा (Modi Kahi Nhi Jaayega)…. रखा गया है। बीजेपी ने इस गाने के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की है कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। उन्हें देश की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री बनाया है।

पीएम मोदी पर बने बीजेपी के इस नये गाने को बीजेपी के शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के कई पदाधिकारियों से लेकर हर कार्यकर्ता शेयर कर रहा है। बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता वीडियो को X और इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके कारण तेजी से वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता संबित पात्रा, पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी अपने-अपने X हैंडल पर इस म्यूजिक वीडियो को शेयर किया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए गाने में कहा गया है- आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा, मोदी कहीं नहीं जाएगा। यह विपक्ष पर भी कटाक्ष करता है, कहता है, “तुमने सोचा झुका दोगे, पर शेर नहीं झुकता, जनता का जो साथ है, वो कभी नहीं रुकता” गाने में विपक्ष पर अभद्र भाषा का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा गया है- तुम गाली पे गाली दो, वो काम दिखाता है, सपनों के भारत को वो आगे बढ़ाता है। कान खोल कर सुनो, ये देश मोदी का है, मोदी कहीं नहीं जाएगा।

बता दें कि खरगे ने रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक की टिप्पणी “प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे” के जवाब में “मोदी का बाप भी जाएगा” कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। खरगे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर भारत में “वोट चोरी” में शामिल होने का आरोप लगाया।

PM मोदी के खिलाफ खरगे की विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया युद्ध को तेज कर दिया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए वीडियो, ग्राफिक्स और एआई-जनरेटेड सामग्री साझा कर रही हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m