BJP की सेंट्रल चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के साथ साथ उप-चुनाव 2026 के लिए स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. BJP को विधान परिषद में 11 सीटें मिली हैं. संभाजीनगर की सीट बीजेपी ने अपने खाते में कर ली है. महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026 के लिए BJP ने रविवार रात को प्रत्याशियों की सूची जारी की.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में कुल 11 प्रत्याशियों की नामों पर मोहर लगी है। पार्टी ने स्थानीय  प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है.

BJP ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. आयोग अधिसूचना 25 मई को चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर चुका है. प्रशांत परिचारक का टिकट काटकर पार्टी ने राजेंद्र राउत को उम्मीदवार बनाया है. प्रशांत परिचारक सोलापुर से पहले विधायक रह चुके है और एक समय पार्टी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.

सारे प्रत्याशियों के नाम निम्न हैं–

वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली से अरुण लखाणी, भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर, अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल, सांगली-सतारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राऊत, अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे, छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट, नांदेड़ से अमर राजूरकर, धाराशिव-लातूर-बीड से बसवराज पाटिल, जलगांव से नंदकिशोर महाजन.

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कल ही छोड़कर आए बीजेपी ने प्राजक्त तनपुरे को अहिल्यानगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है. द्विवार्षिक चुनाव के अलावा, पार्टी ने नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद उप-चुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार के नाम पर मुहर लगाई है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m