CBSE 12वीं के स्टूडेंट रिजल्ट आने के बाद से ही री-इवैल्यूएशन प्रोसेस शुरू होने का इंतेजार कर रहे है. री-इवैल्यूएशन प्रोसेस पहले यह 29 मई से शुरू होनेवाली थी जिसकी तारीख बाद में 1 जून से कर दी गयी है. आज सोमवार 1 जून 2026 है और स्टूडेंट सुबह से ही पोर्टल खुलने का इंतेजार कर रहे है ताकि आवेदन कर सकें. टाइमलाइन आ जाने के बाद भी री-इवैल्यूएशन वेरीफिकेशन विंडो अभी तक नहीं खुली है. CBSE के ऑफिशियल पेज पर सिर्फ अन्डर मेंटिनेंस साफ साफ लिखा दिख रह है. सुबह से लेकर अभी तक इस समस्या को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट भी CBSE के तरफ से नहीं आया है.
छात्र और अभिभावक लगातार वेबसाइट चेक कर रहे हैं, पोर्टल खुलने का इंतेजार कर रहे है. आधिकारिक अपडेट जारी नहीं होने की वजह से स्टूडेंट्स की चिंताएं बढ़ी हुई हैं.
CBSE अपनी सुधार संबंधी दावों के बावजूद भी पटरी पर नहीं लौट रही है. CBSE ने 1 जून से 12वीं की कॉपियों के री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन पोर्टल शुरू करने की घोषणा की थी, पर दोपहर समाप्त होने को है और अभी तक ना पोर्टल ही खुल पाया है और ना कोई आधिकारिक अपडेट ही CBSE की तरफ से दिया गया है. पोर्टल अभी भी मेंटनेस मोड में दिखाई दे रहा है.

पहले से ही स्टूडेंट लोगों को ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में अब एक नई परेशानी Verification of Marks और Re-evaluation कराना था, जिसमें भी छात्र और अभिभावक लगातार जूझते नजर आ रहे है.
CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद, कई स्टूडेंट को लगा की उनका मार्क्स अच्छा नहीं आया है, जबकि कितनों ने जेईई भी पास कर लिया है. मार्क्स अच्छा नहीं रहने के कारण बहुत से विद्यार्थी का अपने पसंद के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए विद्यार्थियों ने Re-evaluation प्रोसेस करना चाहा. स्टूडेंट्स को यह भी डर है कि अगर रिवाइज़्ड मार्क्स समय पर अपडेट नहीं किए गए. तो इससे उनके एडमिशन प्रोसेस पर असर पड़ सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

