Rajasthan News: राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पूनिया ने अपने कार्यकर्ताओं और चाहने वालों से एक ऐसी भावुक अपील की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्होंने साफ कह दिया है कि कोई भी उन्हें महंगे उपहार, फूलों के गुलदस्ते, साफा या शॉल भेंट न करे।

सतीश पूनिया ने वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों के सामने सम्मान देने का एक नया तरीका बताया है। उन्होंने कहा, अगर आपको मेरा सम्मान करना ही है, तो मुझे एक फूल दे सकते हैं। कुछ भेंट करने की इच्छा है, तो कोई अच्छी पढ़ने लायक किताब दे दीजिए। पूनिया ने कहा कि महंगे गिफ्ट खरीदने के बजाय किसी गौशाला में दान पुण्य करो। दिव्यांगों की मदद करो, अनाथ आश्रम को सहारा दो या किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दे दो।
उन्होंने अपील की, मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब आप किसी सोशल या धार्मिक काम में दान देकर उसकी रसीद मुझे दिखाएंगे। पूनिया ने जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
सतीश पूनिया के इस कदम जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर कुंवर आदि ने लिखा, आप राजनीति में जितने अच्छे हैं, उससे कहीं बड़े नेक इंसान हैं। अगर आपने इस बात का जवाब दिया तो मैं कल ही गौशाला जाकर आपके राज्यसभा जाने की खुशी में गायों को तरबूज खिलाऊंगा। वहीं दूसरे यूजर सुजान अधाना ने लिखा कि हमारे पास सिर्फ दुआएं हैं, आप ऐसे ही देश की सेवा करते रहें।
पढ़ें ये खबरें
- मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक: प्रदेश में खुलेंगे 360 नए खरीदी केंद्र, बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
- कार में मौत का खेलः UBI के शाखा प्रबंधक ने गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मौत का राज, जांच में जुटी खाकी
- Raj Thackeray on SIR: राज ठाकरे ने SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग की, EVM पर भी उठाए सवाल
- CCSU में सजेगी ‘ज्ञान सभा-2026’: 35 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति दो दिन तक करेंगे ‘विकसित भारत’ पर मंथन
- बस्तर में तूफान ‘अर्नब’ का असर : CM साय के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान तेज, 350 से अधिक लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया

