नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में मिशन 2028 की तैयारी ने गति पकड़ ली है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि नवनियुक्त छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आएगी. 25 और 26 अक्टूबर को अपने प्रवास के दौरान रायपुर में चुनावी रणनीति पर पूर्व सांसदों और विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगी. स्मृति ईरानी संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगी. इसके साथ प्रदेश के 60 से ज्यादा पूर्व सांसद-विधायकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : सीताफल की तस्करी! वन विभाग के अमले ने पकड़ा ओडिशा पासिंग पिकअप, झारखंड की गाड़ी भागी…

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बताया कि राष्ट्रपति 22–23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगी. पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी.

इसके अलावा 4 बजे वे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. 12:45 बजे वे जगदलपुर में मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

वहीं धान खरीदी शुरू होने से पहले सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक ने बताया कि धान की साइकिलिंग और हेराफेरी रोकने डिजिटल निगरानी सख्त की है. अब हर बोरी पर क्यूआर कोड लगेगा. इसके साथ धान की कस्टम मिलिंग नीति 2026-27 जारी कर दी गई है. राइस मिलों को क्षमता का 75 प्रतिशत ही धान मिलेगा. 25 कार्य दिवस में स्टेक पूरा करना अनिवार्य होगा. नियम तोड़ने पर 10 रुपये प्रति क्विंटल पेनल्टी लगेगी. यही नहीं धान परिवहन करने वाले वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग होगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m