कुंदन कुमार, पटना। दिल्ली में बिहारी युवक की गोली मारकर की गई हत्या को लेकर प्रदेश कि सियासत गरमाई हुई है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। कुंतल कृष्णा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, आपके (तेजस्वी यादव) पिताजी (लालू यादव) के कुकृत्य के कारण ही बिहारी अपमानित होते रहे हैं। उनके कारण ही बिहारी कहलाना अपमान का कारण बना था, अब ऐसा नहीं है।
आपके कहने से कुछ नहीं होगा- कुंतल कृष्णा
कुंतल कृष्णा ने आगे कहा कि, आप (तेजस्वी यादव) जो कह रहे हैं। पहले आप अपने पैर पर खड़े हो जाए, तब बिहारियों को लेकर कुछ कहिएगा। लड़खड़ाते कदम में ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि, बिहार में अगर अपराध होता है, तो अपराधी बक्शे नहीं जाते हैं। ये बात आप समझ लीजिए।
उन्होंने कहा कि, आज कहीं भी बिहारी के साथ कुछ होता है। सरकार त्वरित कार्रवाई कर उसे सजा देती है। आपके कहने से कुछ नहीं होगा। जनता सब जानती है कि किसके शासन काल में बिहारी अपमानित होते रहा है।
तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना
दरअसल दिल्ली में हुई बिहारी युवक की हत्या पर तेजस्वी यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कल मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, यह कौन सा राज है? दिल्ली की यह घटना बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी सत्ता में हैं उनको जवाब देना चाहिए। मोदी जी की पुलिस बिहारी नाम सुनकर ही गोली मार रही है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में बिहारी होना ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। मोदी जी चुनाव में गाना गा रहे थे कि सिक्सर में छह गोली छाती में मारेंगे आज उनकी पुलिस बिहारी को गोली मार रही है।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल पूरा मामला बीते रविवार (26 अप्रैल) का बताया जा रहा है, जहां दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक पुलिसकर्मी (नीरज बलहारा) पर आरोप है कि उसने जातिसूचक गालियां देने के बाद बिहार के रहने वाले 21 साल के पांडव कुमार पर गोली चला दी। इस घटना में पांडव कुमार की मौत हो गई। गोली पांडव के सीने को आर-पार कर निकल गई और पीछे बैठे उसके दोस्त कृष्ण को जा लगी। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें- ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में’, सरकारी अफसर की हत्या पर भड़के तेजस्वी, मोदी से लेकर सम्राट तक…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

