BJP Attack On Rahul Gandhi: अगले एक साल में मोदी सरकार के गिरने (Claims of fall of Modi government) के राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी के मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को बीजेपी के कई सीनियर नेताओं ने हमला किया है। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी सरकार के गिराने की भविष्यवाणी राहुल गांधी के दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे टूलकिट गैंग का हिस्सा बताया।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है।
उन्होंने आगे लिखा कि राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है। राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। उनको भारत से इतनी नफरत है कि देश का कुछ भी अच्छा होता हुआ ये देख ही नहीं सकते। राष्ट्र को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, ये बताता है कि कांग्रेस की असली मंशा क्या है?
देश की जनता समझदार है। वह राहुल गांधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम कर रहे टूलकिट गैंग को अच्छे से समझती है। जनता ने बार–बार इन लोगों को करारा जवाब दिया है। INDI गठबंधन की भारत में आग लगाने की साजिश कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस नेता पर देश में दंगे भड़काकर मोदी सरकार को सत्ता से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि, “अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिर जाएगी।” इस वक्तव्य से स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी अराजकता के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन देश की जनता उनकी इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने आगे लिखा- मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है। यह सरकार निरंतर इसी प्रकार जनता-जनार्दन की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी।
राहुल गांधी ने क्या दावा किया था
बता दें कि 23 मई को कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक हुई थी। बैठक में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ दूरदर्शी सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। बैठक में राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है। सरकार के खिलाफ बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेगा।
वहीं बैठक के दौरान कुछ नेताओं ने मुस्लिम शब्द की जगह ‘अल्पसंख्यक’ शब्द इस्तेमाल करने की अपील की। इस पर राहुल गांधी ने असहमति जताते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। जिस वर्ग के साथ अन्याय हो, उसके साथ खुलकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वह हिंदू हो, दलित हो, सवर्ण हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो या बौद्ध-जैन, कांग्रेस को सभी के अधिकारों की आवाज उठानी चाहिए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

