शब्बीर अहमद, भोपाल। BJYM District President Appointment: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। साथ ही कुछ नेताओं को महामंत्री का भी दायित्व सौंपा गया है। संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
भाजपा ने सागर ग्रामीण, हरदा,सीधी, टीकमगढ़,खरगोन, जबलपुर ग्रामीण,बैतूल, झाबुआ, ग्वालियर नगर, रतलाम, बड़वानी,शहडोल, सीहोर, खंडवा, उज्जैन नगर के जिला अध्यक्ष समेत जिला महामंत्री की घोषणा की है। हालांकि, इंदौर समेत कई जिलों में अध्यक्षों ऐलान होना बाकी है।सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष आयुष पाण्डेय, हरदा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाल, सीधी जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष संकल्प जैन, खरगोन जिला अध्यक्ष अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, बैतूल जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य को बनाया गया है।
इसी तरह झाबुआ जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार, ग्वालियर नगर जिला अध्यक्ष शिवम राजावत, ग्वालियर नगर जिला महामंत्री गौरव मिश्रा, रतलाम जिला अध्यक्ष अंकुल सोनी, रतलाम जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर, बड़वानी जिला अध्यक्ष निशांत पंवार और बड़वानी जिला महामंत्री शिवम मिश्रा को बनाया गया है।
वहीं शहडोल जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, शहडोल जिला महामंत्री नितिन राणा, सीहोर जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सीहोर जिला महामंत्री हर्षित मेवाड़ा, खंडवा जिला अध्यक्ष सागर अतरानी, खंडवा जिला महामंत्री शुभम पटेल और उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन सेन को सौंपी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


