उमेश यादव, सागर। जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के काठौंदा गांव में सोमवार शाम बकरियां चराने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के हमले में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष की माँ-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

बकरियां चराने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, काठौंदा गांव में दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार शाम खेत में बकरियां चराने की बात को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद में कुल्हाड़ी और लाठियां चलने से पूरन आदिवासी और उनके बेटे बाबू आदिवासी की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष की सीमा अहिरवार और उनकी बेटी पूजा अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचे घायल, खेत में मिले शव

घटना के तुरंत बाद घायल माँ-बेटी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूरन और बाबूलाल गांव के पास खेत में गंभीर हालत में पड़े हैं।

रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल: जांच रिपोर्ट के नाम पर मांगे 2 हजार, राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

सूचना मिलते ही एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है, जिनका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश

बड़ी खबरः अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने DIG और SP के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m