शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सोसायटी की पार्किंग में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। थार कार से आए युवकों ने सीहोर के एक गांव के सरपंच पर उन्हीं की लाइसेंसी पिस्तौल छीनकर गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मिसरोद की मल्टी में रात 2 बजे हुआ बवाल

घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की एक आवासीय मल्टी की पार्किंग की है। रात करीब 2 बजे सीहोर के ठीकरी गांव के सरपंच हरीश राजपूत अपनी फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार से सोसाइटी में आए थे। इसी दौरान तीन युवक अपनी थार (Thar) गाड़ी से वहाँ पहुँचे और पार्किंग में ही बैठकर शराब पीने लगे। सरपंच हरीश राजपूत ने थार सवार युवकों को वहाँ से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।

Datia By-election: टिकट बवाल के बीच पूर्व CM उमा भारती की एंट्री, नरोत्तम मिश्रा

सरपंच की पिस्तौल छीनी और पैर में मार दी गोली

मारपीट के दौरान खुद को घिरता देख सरपंच हरीश राजपूत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर/पिस्तौल निकाल ली। लेकिन शराब के नशे में धुत हर्षित और उसके साथियों ने मिलकर हरीश पर हमला कर दिया और उनके हाथ से उनकी ही लाइसेंसी पिस्तौल छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने सरपंच हरीश के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया ‘केमिकल जैसा’ दूधः कांग्रेस नेता ने वीडियो बनाकर रेलमंत्री से की शिकायत

वारदात से पहले का CCTV आया सामने

इस वारदात से ठीक पहले का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में सरपंच की फॉर्च्यूनर और आरोपियों की थार गाड़ी पार्किंग में आती दिख रही है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। यह फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन चुका है।

पूर्व DG के क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह का पलटवारः रसोइए को बताया आदतन अपराधी,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m