शब्बीर अहमद, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद मचे सियासी बवाल के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की एंट्री हो गई है। टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के हालिया बयान पर उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक भावुक और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पोस्ट साझा की है। उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा द्वारा आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने के फैसले को राजनीति का एक “आदर्श उदाहरण” करार दिया है।
नरोत्तम मिश्रा के बड़प्पन की तारीफ की
उमा भारती ने अपनी पोस्ट में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रति गहरा स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए उनके रुख की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा- मैं नरोत्तम मिश्रा का बहुत सम्मान एवं स्नेह रखती हूं। आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद नरोत्तम ने स्वयं कहा कि वे आशुतोष के नामांकन में भागीदारी करेंगे। उनका यह कदम उनका बड़प्पन दर्शाता है और यह पार्टी में एक आदर्श उदाहरण है।
पॉवर गॉसिप: जज को आईएएस समझ बैठे नेताजी, फिट उल्टे पांव लौटना पड़ा…जांच एजेंसी के पास धूल
वृंदावन से आशुतोष को दिया ‘उन्मुक्त मन से’ आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि वे इस समय धार्मिक नगरी वृंदावन में हैं। उन्होंने बताया कि टिकट फाइनल होने के बाद दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने उन्हें फोन किया था। उमा भारती ने लिखा कि आशुतोष ने फोन कर उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा, जिसे उन्होंने “उन्मुक्त मन से” सहर्ष दे दिया है।
फर्जी हस्ताक्षर से सहकारी भंडारों में गबन! प्रदेश कांग्रेस महासचिव और उनके भाई पर केस दर्ज
डैमेज कंट्रोल में मिलेगी मदद
दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं तेज थीं कि टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा खेमा क्या रुख अपनाता है। लेकिन नरोत्तम मिश्रा के सकारात्मक बयान और अब उमा भारती द्वारा खुलकर आशुतोष तिवारी के समर्थन में आने से भाजपा के भीतर चल रहे असंतोष को शांत करने में बड़ी मदद मिलेगी। उमा भारती का यह बयान दतिया के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनावी डैमेज कंट्रोल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: सस्ते के चक्कर में एक्सपायरी सामान बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, FSSAI लाइसेंस निलंबित
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

