शब्बीर अहमद, भोपाल। यदि आप भी बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भारी छूट या सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री खरीदने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। भोपाल में खाद्य विभाग की टीम ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए लाखों रुपए की ‘नियर एक्सपायरी’ (जल्द खराब होने वाली) और पूरी तरह ‘एक्सपायरी’ (तय समय सीमा पार कर चुकी) पैक्ड खाद्य सामग्री जब्त की है। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने संबंधित फर्म का FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गुजरात से मंगवाया जाता था संदिग्ध माल, 50% डिस्काउंट का लालच
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा अवैध खेल भोपाल के करोंद-भानपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा था। संचालक शादाब खान नाम का व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए गुजरात से लाखों रुपए के संदिग्ध और नियर एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मंगवाता था। संचालक इन एक्सपायरी और नियर एक्सपायरी पैकेटों को 50% तक की भारी छूट (डिस्कॉउंट) के नाम पर बेच रहा था। शातिर आरोपियों की योजना इस माल को आधी कीमत पर छोटे व्यापारियों को बेचने और स्थानीय साप्ताहिक हाट-बाजारों में खपाने की थी, ताकि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमाया जा सके।
12 जुलाई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर ॐ अर्पित कर भगवान का दिव्य श्रृंगार,
बड़ी मात्रा में नामी उत्पाद जब्त
खाद्य विभाग की टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में पैक्ड सामग्री बरामद की है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं- बटर पॉपकॉर्न, पोदीना मिलेट, पोटैटो चिप्स, कॉर्न फ्लोर (मक्के का आटा)।
पॉवर गॉसिप: जज को आईएएस समझ बैठे नेताजी, फिट उल्टे पांव लौटना पड़ा…जांच एजेंसी के पास धूल खा रही
खाद्य विभाग की अपील
उपभोक्ता किसी भी दुकान, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदते समय पैकेट पर लिखी ‘Best Before’ या ‘Expiry Date’ को अनिवार्य रूप से चेक करें। अत्यधिक छूट या बेहद सस्ते दाम पर मिलने वाले संदिग्ध खाद पदार्थों को खरीदने से बचें। विभाग अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-से छोटे व्यापारी जुड़े हुए हैं।
MP Weather : प्रदेश में अब तक कोटे से अधिक बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

