MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक कोटे से अधिक पानी गिर चुका हैं। अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज रविवार को इंदौर समेत 25 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में अगले 4 दिन बादल और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। आज रविवार को इंदौर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इंदौर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, सिवनी, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, मंडला, मऊगंज, देवास, दतिया, आलीराजपुर, अनूपपुर, खरगोन, खंडवा, भिंड, पांढुर्णा, रीवा, नर्मदापुरम, डिंडोरी, हरदा, बैतूल, धार और झाबुआ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम के कार्यक्रम से लेकर दतिया के दंगल तक, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास ?

वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, सागर, सीहोर, मंदसौर मुरैना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, रायसेन, विदिशा, गुना, नीमच, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया और दमोह में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

देवास अव्वल-आलीराजपुर पिछड़ा

एमपी में अब तक कोटे की 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। देवास में सबसे ज्यादा 17.9 इंच बारिश हुई, जो कोटे की 50 प्रतिशत अधिक ज्यादा है। वहीं आलीराजपुर में सिर्फ 2.3 इंच ही पानी गिरा। जो कोटे की करीब 7 प्रतिशत है। मौसम विभाग की मानें तो जुलाई में बारिश के अच्छे सिस्टम एक्टिव रहे। जिससे आंकड़े में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगले सप्ताह में नया सिस्टम बनने के बाद फिर से तेज बारिश होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m