राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने छोले के ठेले वाले से एक्स्ट्रा छोले (extra chole) मांगे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ठेले वाले ने कथित तौर पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह गाड़ी चलाने का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेले वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिंटू गुप्ता के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एक्स्ट्रा छोले मांगने पर हुआ विवाद
ज्वालापुरी नाले के पास एक्स्ट्रा छोले को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, रविवार को संदीप नाम का युवक छोले खा रहा था। इसी दौरान एक्स्ट्रा छोले को लेकर उसकी छोले विक्रेता से बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने संदीप पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हुए हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के
वेंडर ने संदीप पर चाकू से किए 3-4 वार; इलाज के दौरान मौत
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात संदीप एक फूड कार्ट पर छोले खाने पहुंचा था। ऑर्डर मिलने के बाद संदीप ने कुछ देर बाद अतिरिक्त छोले मांगे, लेकिन वेंडर ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वेंडर ने चाकू निकालकर संदीप के पेट पर तीन से चार बार वार किए। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने संदीप पर कई बार चाकू से हमला किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी भी मिला है, जिसने आरोपी वेंडर के खिलाफ बयान दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
संदीप की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा जोड़ी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेंडर चिंटू गुप्ता के खिलाफ पश्चिम विहार वेस्ट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़ित संदीप की मौत के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) भी जोड़ दी गई है, जो हत्या से संबंधित है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने वारदात में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि संदीप ने उन्हें बताया था कि 5 से 6 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। ऐसे में परिवार ने पुलिस से घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
पश्चिम विहार इलाके में संदीप की मौत के मामले में परिजनों ने कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। मृतक के पिता ब्रजेश सिंह का आरोप है कि उनके बेटे ने उन्हें बताया था कि 5 से 6 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। ऐसे में परिजनों ने सवाल उठाया है कि पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार क्यों किया है। घटना के बाद पश्चिम विहार थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, संदीप की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। मामले के मुख्य आरोपी चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अस्पताल के शवगृह के बाहर अपने जवान बेटे की मौत से टूट चुके पिता ब्रजेश सिंह ने रोते हुए कहा, “मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि उसे 5 से 6 लोगों ने मिलकर मारा है। पुलिस ने सिर्फ एक आदमी को क्यों पकड़ा है? अब इस उम्र में मुझे अपने जवान बेटे की अर्थी उठानी पड़ रही है।” वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक खून बहने के कारण संदीप बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और घटना में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि घटना में मुख्य आरोपी के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

