शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित बेंद्री डैम मेंं आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात शख्स का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने शव बाहर निकालकर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज बेंद्री डैम में अज्ञात शव देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आशंका जताई जा रही है कि शव छोटा बेरला नदी से बहकर बेंद्री डैम तक पहुंची होगी। फिलहाल मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m