नरेश शर्मा, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच दिन से लापता युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अभिषेक राजभर के रूप में हुई है, जो कि पांच दिन से लापता था। आज इसका शव जामगांव के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद चक्रधर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m