प्रदीप मालवीय, बड़नगर (उज्जैन) उज्जैन की बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में उफनते नाले में बह गए सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35) का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है । लगातार कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी से उनका शव रिकवर किया । शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया।
READ MORE: नदी के तेज बहाव में बही कारः पुल पार करते वक्त हादसा, कार सवार तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान सूर्य प्रताप सिंह गांव लौटते समय उफनती पुलिया पार कर रहे थे । इसी दौरान तेज बहाव में वह अपनी मोटरसाइकिल सहित नाले में बह गए थे । घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और ग्रामीणों ने रातभर तथा अगले दिन भी लगातार तलाश अभियान चलाया। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर बरामद हुई थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था।
READ MORE: Singrauli News: बारिश ने खोली ननि की पोल, अस्पताल और पूर्व अध्यक्ष के टाल में घुसा पानी, लाखों का नुकसान
आज शनिवार को सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाते हुए होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम ने चंबल नदी में मोटर बोट उतारकर तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद टीम को चंबल नदी में सूर्य प्रताप सिंह का शव मिल गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

