जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिलैक्स होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। कमरे के बिस्तर पर महिला का शव मिला है। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी और थाना संजीवनी नगर पुलिस, FSL और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंची।
दरअसल, धनवंतरी नगर चौराहे के पास स्थित होटल रिलैक्स इन का पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला गुरुवार देर रात किसी शख्स के साथ होटल में ठहरी थी। दोनों खुद को पति-पत्नी बताकर रुके थे। युवक के ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उन्हें कमरा दिया गया था। वहीं होटल संचालक ने महिला का आधार कार्ड नहीं लिया गया था।
मैनेजर पंकज झारिया के मुताबिक, दोनों थोड़ी देर बाद बाहर से खाना लेकर वापिस लौटे। अगले दिन चेकआउट के बाद जब वे गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया तो हल्का धक्का दिया जिससे गेट खुला। अंदर का नजारा देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि महिला के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है। साथ ही उसके हाथ पर किसी के नाम का टैटू था। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश शुरू कर मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

