प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो सूमो वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कुछ स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, मगरलोड से कुरूद की ओर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो की एक अन्य चारपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कुछ स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m