PUNJAB DESK, अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा आज अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) नतमस्तक होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेक कर ‘सरबत्त दा भला’ (सबकी भलाई) की अरदास की और वाहेगुरु जी का शुक्राना अदा किया। प्रीति जिंटा की एक झलक पाने के लिए संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। गुरु घर में दर्शन करने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में जाकर सेवा भी की। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ संगत को लंगर परोसा। उनकी सादगी और सेवा भावना ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

बाबा जी ने बुलाया, हम आ गए

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा कि बस बाबा जी का बुलावा आया था और हम आ गए। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी टीम का एक महत्वपूर्ण मैच है और वह वाहेगुरु के चरणों में पंजाब की जीत की प्रार्थना करने आई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और आगामी सभी मैचों में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

श्रेयस अय्यर और पंजाब का प्यार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बारे में बात करते हुए प्रीति ने कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से ‘सरपंच’ कहकर बुलाते हैं, जो बहुत ही सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने पंजाब के लोगों, विशेषकर युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम को जो प्यार और समर्थन मिल रहा है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें