लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के तहत केवल राम मंदिर को निशाना बना रहा है, जबकि बाबरी मस्जिद के चंदे और मदरसों में कथित कदाचार जैसे मुद्दों पर कभी सवाल नहीं उठाता।
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की एसआईटी जांच चल रही है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी दोषी बच न पाए। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
READ MORE: जो भाजपा का साथी, वो रामघाती! अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, राम मंदिर और पेट्रोल-डीजल के दाम पर कह दी बड़ी बात
डिप्टी सीएम ने क्या कहा
डिप्टी सीएम ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जो उसकी पारदर्शिता और जवाबदेही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष जांच कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राजनीति और तुष्टिकरण की नीति से प्रेरित
ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस राम मंदिर के चढ़ावे पर तो सवाल उठाते हैं, लेकिन बाबरी मस्जिद के चंदे या कई मदरसों में सामने आए कथित कदाचार के मामलों पर कभी कुछ नहीं बोलते। उनके अनुसार, ऐसा इसलिए है क्योंकि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति से प्रेरित है।
READ MORE: भगवान भरोसे राजनीति! राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में मायावती का बड़ा बयान, कर दी बड़ी मांग
उन्होंने कहा कि योगी सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राम मंदिर से जुड़े मामले में भी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

