पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इसके साथ ही बादल के समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया है। सभी को पुलिस वैन में बैठाकर लेकर जाया जा रहा है। सुखबीदर बादल मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान ही पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ सुखबीर बादल ने रास्ता रोकने का कारण पूछा, जिसके बाद एसपी मनप्रीत से बहस भी हुई।
पुलिस ने कहा कि गुरुद्वारे नहीं जाने दिया जा सकता। वहीं एसपी से सुखबीर बादल ने परमिशन दिखाने को कहा। इस दौरान पुलिस और उनकी बहस भी हुई।
आपको बता दें सुखबीर बादल समेत अकाली नेता बुधवार को मोहाली कोर्ट जाना चाहते थे। जहां विजिलेंस ने आज बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट में पेश करना था।

सुखबीर बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर अपना कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब अकाली दल पंजाब को केजरीवाल से मुक्त करवाएगा क्योंकि केजरीवाल एंड कंपनी ने पंजाब में लैंड पूलिंग योजना के तहत 40,000 एकड़ जमीन पर कब्जा करना हैं।
25 जून को विजिलेंस ने मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिफ्तार किया था। 26 जून को विजिलेंस ने मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश करके 7 दिन का रिमांड लिया था। रिमांड की अवधि मंगलवार को खत्म हो गई।
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
- कंवर समाज को 90 लाख की सौगात: सीएम साय ने हर साल महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, बोले- संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है करमा तिहार
- 1 करोड़ का बीमा और बच्चों को 8 लाख… यूपी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा
- आइसक्रीम खाने से स्कूल गेट पर जहरीली आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार, मुंह में जलन और खून आने से मचा हड़कंप

