Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को आदिवासी क्षेत्रों में मजबूती का संबल मिला है। भारतीय ट्राइबल्स पार्टी (BTP) के 45 प्रमुख नेता आज जयपुर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस मौके पर डूंगरपुर के विधायक गणेश घोघरा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने BTP छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय की वापसी से पार्टी फिर से मजबूत होगी।
कार्यक्रम में डोटासरा ने कहा, “आदिवासी भाइयों के कारण ही कांग्रेस मजबूत थी। जब उन्होंने कुछ कारणों से हमारा साथ छोड़ा, तो पार्टी कमजोर हुई। BTP का गठन किन्हीं कारणों से हुआ, लेकिन अब घर वापसी हो रही है। उन्होंने आगे कहा, कुछ हमारी कमियां रहीं और कुछ लोगों ने आपको भ्रमित किया। इस देश के निर्माण में आदिवासी भाइयों का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस ने अच्छे कानून लाकर आदिवासियों को सशक्त करने का काम किया है।
डोटासरा ने PESA एक्ट, वन अधिकार कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ही आदिवासी हितों की सच्ची रक्षक रही है। उन्होंने नए सदस्यों से अपील की कि आने वाले चुनाव में एकजुट होकर NDA को हराएं।
पढ़ें ये खबरें
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
