सुशील खरे, रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित बाल संप्रेषण गृह से बीती रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बंद 7 बाल अपचारी (बाल कैदी) सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर और मुख्य गेट तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 बाल अपचारियों को दबोच लिया है, जबकि 1 की तलाश जारी है।
सुरक्षाकर्मी को पीटा और गेट तोड़कर फरार
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। बाल संप्रेषण गृह में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर सभी 7 बाल अपचारी जबरन गेट तोड़कर बाहर भाग निकले। घटना के तुरंत बाद जिले भर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता इसलिए भी अधिक है क्योंकि भागे गए सभी बाल अपचारी हत्या, हत्या के प्रयास और बलात्कार (पॉक्सो) जैसे संगीन और गंभीर अपराधों के मामलों में संप्रेषण गृह में निरुद्ध (बंद) थे।
लाड़ली बहना समेत प्रमुख योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षाः सरकार ने बनाई 5 विभागों की उच्च स्तरीय कमेटी
6 दस्तयाब, 1 की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही जिले की नामली थाना पुलिस ने त्वरित घेराबंदी की और 6 बाल अपचारियों को दस्तयाब (हिरासत में) कर लिया। फरार 1 अन्य बाल अपचारी की तलाश में पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
SP और SDM ने लिया जायजा
बाल संप्रेषण गृह से इतनी बड़ी संख्या में बाल अपचारियों के भागने की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार और शहर SDM प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
‘तिरंगा यात्रा’ पर सियासी संग्रामः कांग्रेस बोली-‘इवेंट मैनेजमेंट’, बीजेपी का तंज- ‘यह पाकिस्तान की भाषा’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


