शिखिल ब्यौहार, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित की जा रही ‘तिरंगा यात्रा’ को लेकर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस यात्रा को भाजपा का महज एक “इवेंट मैनेजमेंट” करार दिया है, तो वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “पाकिस्तानी भाषा” और राष्ट्रध्वज का अपमान बताया है।
बीजेपी का इवेंट मैनेजमेंट, हर वर्ग परेशान
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा और आरएसएस को कटघरे में खड़ा किया। पीसी शर्मा ने कहा, “9 अगस्त को महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ और ‘करो या मरो’ का आह्वान किया था। तब आरएसएस और बीजेपी का कोई वजूद नहीं था। इन्होंने लंबे समय तक अपने नागपुर मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से परहेज किया।”
11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक: ‘स्लीपर सेल्स’ को लेकर सियासत गर्म
जनाधार खिसकने का डर
उन्होंने आरोप लगाया कि अब जनसमर्थन खिसकता देख भाजपा युवाओं को रिझाने के लिए इवेंट कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आयोजन में पूरी राज्य सरकार लगी हुई है। पीसी शर्मा ने कहा कि असल सम्मान देश और प्रदेश के हर परेशान वर्ग की स्थिति सुधारने में है। जनता आने वाले नगरीय निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जिताकर भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।
कांग्रेसियों का भाव ‘पाकिस्तानी’
कांग्रेस के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए करारा पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के रवैये को शर्मनाक बताया। आशीष अग्रवाल ने कहा, “देश की शान में निकाली जा रही यात्रा को इवेंट समझना बेहद शर्मनाक है। ऐसी सोच रखने वालों का भाव ‘पाकिस्तानी’ है— जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। जिन्हें तिरंगा यात्रा से ऐतराज है, वे भारत में रहकर ही देश विरोधियों के सुर में सुर मिला रहे हैं।”
महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक बी प्राकः उनकी आवाज में शिव भजनों से सजेगी स्वर लहरियां,
वीर शहीदों का उत्सव
उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा उन हजारों-लाखों वीर सैनिकों के बलिदान का उत्सव है जिन्होंने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी करके देश को बदनाम करने और तिरंगे का अपमान करने का काम कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


