कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित महाराजपुर एयरफोर्स स्टेशन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) के एक जवान ने सुरक्षा ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद एयरफोर्स स्टेशन और डिफेंस सिक्योरिटी कोर में हड़कंप मच गया है।
AK-103 राइफल से ऑटोमैटिक मोड में दागीं गोलियां
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान इसेन्द्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पड़ोसी जिले भिंड के रहने वाले थे। महाराजपुर एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल AK-103 को ऑटोमैटिक मोड पर सेट किया और खुद को गोली मार ली। राइफल ऑटोमैटिक मोड पर होने के कारण एक के बाद एक लगातार 6 गोलियां चलीं, जिससे जवान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
चलती ट्रेन में अवैध वेंडरों का आतंकः पैंट्री कार के कर्मचारियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला,
मिलिट्री हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
गोलियों की आवाज सुनते ही सुरक्षा बल के अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसेन्द्र सिंह को तुरंत गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पॉवर गॉसिप: जज को आईएएस समझ बैठे नेताजी, फिट उल्टे पांव लौटना पड़ा…जांच एजेंसी के पास धूल
पारिवारिक विवाद और डिप्रेशन की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच और सूत्रों के हवाले से आशंका जताई जा रही है कि जवान किसी पारिवारिक विवाद के कारण गहरे डिप्रेशन (तनाव) में था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
MP की अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगीः चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी CA
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

