खम्हारडीह पुलिस ने राजीव नगर में ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया. जय मोटवानी और गौतम मदनानी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और सट्टा सामग्री जब्त. संजय किमनानी के इशारे पर सट्टा चलाने का खुलासा. FIR दर्ज, जांच शुरू.
Raipur Breaking News: प्रतीक चौहान. रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर 12 अप्रैल 2025 को रात 11:30 बजे शिवा टेलीकॉम, क्रिस्टल आर्केट, राजीव नगर में छापा मारकर दो आरोपियों जय मोटवानी (35) और गौतम मदनानी (38) को गिरफ्तार किया गया. दोनों क्रिकेट किंगडम ऐप और I4U777 के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर सट्टा चला रहे थे.

पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, सट्टा पट्टी, कॉपी, पेन और आठ स्क्रीनशॉट जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है. पूछताछ में आरोपियों ने संजय किमनानी के इशारे पर सट्टा चलाने की बात कबूली. खम्हारडीह थाने में धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

पुलिस इस मामले पुलिस खुलासा करने की तैयारी कर रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- हाईवे निर्माण में भ्रष्टाचारः कचरे से हो रही बेस फीलिंग, भविष्य में रोड धंसने और पुल गिरने जैसी घटनाएं ! निगम की मिलीभगत, बदबू से ग्रामीण परेशान
- मिडिल ईस्ट युद्ध बीच बड़ी राहत! ‘पाइक्सिस पायनियर’ जहाज हजारों टन LPG लेकर पहुंचा भारत, अगले हफ्ते बड़ी मात्रा में LPG और भी आएगी
- Bastar News Update: चैत्र नवरात्र और रामनवमी की तैयारियों के बीच भगवामय हुआ जगदलपुर, ईद पर बस्तर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, धान की खरीदी पूरी, लेकिन अब तक नहीं हो सका धान का उठाव, घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, जंगल से हो रही मवेशियों की तस्करी…
- ‘राहुल गांधी और कांग्रेस BJP की बी-टीम है…,’ केरलम के CM पिनाराई विजयन ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा, बोले- वे अपने अनुभवों से भी कुछ नहीं सीखते
- फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में जुर्म दर्ज : हाइवे पर बवाल और पथराव करने वाले 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
