BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल साउथ की वैश्विक भूमिका बढ़ाने की जोरदार पैरवी की। BRICS अध्यक्ष के तौर पर अपने शुरुआती संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अब ग्लोबल साउथ को ‘Rule Taker’ से ‘Rule Shaper’ बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि भारत इस बदलाव की अगुआई करने के लिए तैयार है।
‘Pyramid of Privilege’ को ‘Platform of Partnership’ में बदलने की जरूरत
पीएम मोदी ने मौजूदा वैश्विक शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका ढांचा एक ‘Pyramid of Privilege’ जैसा है, जहां सत्ता और निर्णय लेने की ताकत कुछ देशों तक सीमित है। वहीं, ग्लोबल साउथ के देश वैश्विक संकटों की ‘फ्रंट रो’ में हैं, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया की ‘बैक रो’ में। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि इसे ‘Platform of Partnership’ में बदला जाए, जहां हर देश की आवाज और हिस्सेदारी सुनिश्चित हो।
UNSC Reform पर पीएम मोदी का जोर
पीएम मोदी ने UN Security Council Reform को अब और टालने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सुधार प्रक्रिया को निश्चित समयसीमा और स्पष्ट परिणामों से जोड़ना चाहिए। साथ ही IMF और अन्य वैश्विक वित्तीय संस्थानों में वोटिंग पावर, नेतृत्व और नीतिगत प्राथमिकताओं को मौजूदा आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने BRICS के जरिए ग्लोबल साउथ के युवा राजनयिकों और नीति निर्माताओं को Negotiation Skills, Practical Training और Legal Expertise देने का प्रस्ताव भी रखा।
Seafarer Emergency Support Network का प्रस्ताव
समुद्री व्यापार से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी पीएम मोदी ने बड़ा प्रस्ताव रखा। उन्होंने BRICS देशों के बीच ‘Seafarer Emergency Support Network’ बनाने की बात कही, जो संकट के समय मेडिकल सहायता, अलर्ट, परिवारों तक सूचना और सुरक्षित निकासी में मदद करेगा।
‘हम किसी के विरुद्ध नहीं’
BRICS की भूमिका पर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह समूह किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने के लिए है। उन्होंने BRICS में ‘Continuity and Implementation Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव भी दिया, ताकि अध्यक्षता बदलने के बावजूद समूह की पहलों और फैसलों का प्रभावी क्रियान्वयन जारी रहे। पीएम मोदी ने कहा कि अगर भविष्य साझा है, तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



